Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

64 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, केम्पर जब्त

India-1stNews





बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी आलोकसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान रोही रायसर में एक वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बिना नम्बरी बोलेरो गाड़ी से करीब 64 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा मिला।

जिस पर पुलिस टीम ने रायसर निवासी जगदीश विश्रोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नम्बरी बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562