Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

80 लाख की फिरौती मामले में रोहित गोदारा का गुर्गा पंकज नायक गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर में एक महिला से 80 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के इनामी गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पंकज नायक को गिरफ्तार किया है जिस पर दस हजार रुपए का इनाम भी था उसी ने जय नारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाली जमकू देवी को धमका का 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए गए तो उसके बच्चों को अगवा कर लेंगे।



यह घटना 17 जुलाई को व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। जहां झमकू देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि शाम करीब छ: बजे तीन लोग जबरदस्ती मेरे घर में घुस गय व मुझे डरा धमका कर बदमाश रोहित गोदारा से फोन पर बात करवाई। 80 लाख रूपये की फिरौती की मांग की और कहा कि दो दिन में 80 लाख रूपये की व्यवस्था कर लेना नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगें। रोहित गोदारा का नाम आने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीम में बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने खुद इस पूरे मामले की रिपोर्ट ली अब इस मामले में दस हजार रुपए के इनामी बदमाश संजय नायक गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562