Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कार और ट्रोले में भिड़त, तीन वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत, चार घायल

India-1stNews





बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के नोखड़ा के पास बीतीरात को हुए हादसे में एक तीन वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल है, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल व मृतक एक ही परिवार की है। जिसमें गडिय़ाला निवासी रामसिंह पुत्र गणपत सिंह (25), जाहिदा पत्नी सलमान (20), हसीना पत्नी अहमद खान (50), शाहरूख खान पुत्र अहमद खां (22) घायल है। जिनमें शाहरूख खान आईसीयू में भर्ती है। वहीं, तीन वर्षीय भीख मोहम्मद पुत्र अब्दुल व 60 वर्षीय अहमद पुत्र अलारखा की मौत हो गई। यह हादसा देररात को हुआ। जहां कार और ट्रोले की भिड़ंत हो गई। जिसमें बुजुर्ग अहमद की मौके पर ही मौत हो गई और तीन वर्षीय भीख मोहम्मद ने पीबीएम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ये एक परिवार के लोग जोधपुर से लौट रहे थे। मृतक तीन वर्षीय मम्मी था, जिससे जोधपुर डॉक्टर्स से दिखाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562