Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्कूल से छात्र हुआ गायब, रेल पटरियों के पास मिला शव

India-1stNews





बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में एक 14 वर्षीय बालक गुरुवार सुबह स्कूल तो गया लेकिन स्कूल से गायब हो गया। परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन गुरुवार देर रात उसका शव बीकानेर-नोखा रेलवे रूट के गांव रासीसर के पास पटरियों पर पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिड़ी के स्कूल में पढ़ने वाला महेश गुरुवार सुबह घर से स्कूल गया था। शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे। वहां उसका बैग पड़ा था और साथी बच्चों ने बताया कि वह आधी छुट्टी के बाद नहीं दिखा। इस पर परिजनों ने तलाश किया तो दोस्तों, परिजनों के यहां भी नहीं मिला। परिजन रात करीब 10 बजे थाने पहुंचे व गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश करने की गुहार लगाई। इस दौरान नोखा पुलिस द्वारा नोखा क्षेत्र के गांव रासीसर में पटरियों के पास स्कूल ड्रेस में 14-15 साल के बच्चे का शव मिलने की सूचना भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी गई। मृतक के पास श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर का रेलवे टिकट मिला था तो नोखा पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से संपर्क किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिजनों को वहां भेजा तो मृतक की शिनाख्त रिड़ी से गुमशुदा हुए बच्चे के रूप में ही हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562