Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो बाइक की आपस में भिड़त, दो जनों की मौत

India-1stNews





जिलें के सुरधना और कोटड़ी के बीच शनिवार को दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे युवक को पीबीएम लाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक टीकूराम और मेघराज मेघवाल की बाइक आपस में टकरा गई दोनों युवक सुरधना गांव के निवासी है।


जबरदस्त भिड़ंत के बाद मेघराज की मौके पर ही मौत हो गई वही टीकूराम को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, बीपीएचओ जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर, अर्जुन कुमावत,किशनलाल संवाल पीबीएम पहुंचे और घायल व्यक्ति को भर्ती करवाया। आपकों बता दे कि हादसें के दौरान दोनों युवकों ने हेलमेट नही पहन रखा था इस वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562