Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हर माह मिलेंगे फ़ूड पैकेट, उचित मूल्य दुकानों में दिखा उत्साह, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

India-1stNews






मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना



बीकानेर, 15 अगस्त। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की लॉन्चिंग के बाद विभिन्न उचित मूल्य दुकानों में फूड पैकेट वितरण का जायजा लिया।

उन्होंने रानी बाजार पुलिया के नीचे तथा गोगागेट के बाहर स्थित उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया और पोस मशीन के माध्यम से फूड पैकेट वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राशन डीलर द्वारा पूर्ण गंभीरता से यह फूड पैकेट वितरित किए जाएं। लाभार्थियों को पूर्व में सूचना देते हुए आमंत्रित किया जाए, जिससे दुकान पर अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं हो। उन्होंने रसद विभाग के अधिकारियों को इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समय पर फूड पैकेट वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिलाओं को यह पैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि जिले के 862 उचित मूल्य दुकानों पर फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ मौजूद रहे।


शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मेघवाल रहे मौजूद




मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना लाभार्थी उत्सव मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित हुआ। जिला स्तर पर रवींद्र रंगमंच पर लाभार्थी उत्सव हुआ। जहां शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, यशपाल गहलोत,  बिशना राम सियाग, जियाउर रहमान, राहुल जादूसंगत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा मंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने लाभार्थी परिवारों को फूड पैकेट वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से वार्ता करते हुए योजना के बारे में बताया तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही योजनाएं और कार्यक्रम आमजन के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। उन्होंने शत प्रतिशत लाभार्थियों को आगामी दिनों में फूड पैकेट वितरित करने के निर्देश दिए।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562