Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला का पर्स छीनकर हो रहा था फरार, ट्रोमा सेंटर के बाहर लोगो ने रंगे हाथों पकड़ा, भीड़ ने चोर को किया पुलिस के हवाले

India-1stNews







बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में मरीजों, उनके रिश्तेदारों के साथ छीना झपटी होना आम हो गया है। ताज़ा मामला आज दोपहर को सामने आया है जहां ट्रोमा सेंटर के आगे में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक बदमाश ट्रोमा सेंटर के आगे खड़ी एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। इधर मौके पर मौजूद लोगो ने बदमाश को पकड़ लिया। वहीं मोके पर मौजूद कुछ लोगो ने घटना का वीडियो भी बनाया। करीब 10 से 15 मिनट तक हुए हंगामे के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562