Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

देशनोक पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप

India-1stNews





बीकानेर। देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा का नगरपालिका कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष और कर्मचारी आमने सामने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा पालिका में कार्यरत लिपिक अन्य कर्मचारियों से उलझते दिखाई दे रहे हैं दरअसल लिपिक द्वारा मनरेगा कार्मिक रूपाराम के अनुपस्थित रहने पर लिपिक ने उक्त कर्मचारी अनुपस्थिति लगा दी। इस पर पालिकाध्यक्ष मूंधडा भड़क गए और उन्होंने कर्मचारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी।घटना के बाद देशनोक नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष मूलचंद जोशी ने पालिका अध्यक्ष मूंधडा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है जोशी ने इस बाबत स्वायत शासन विभाग जयपुर निदेशक के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया है ज्ञापन में पालिका अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग नियम विरुद्ध कार्य के लिए कार्मिकों पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कार्मिकों में पालिकाध्यक्ष मूंधडा के इस व्यवहार को लेकर काफी रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562