Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर से रामदेवरा जाने वाली पैदल यात्रा के पोस्टर का विमोचन, इस दिन होगा भव्य जागरण

India-1stNews





बीकानेर। भादवा माह में बीकानेर क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु पदयात्रा पूरी कर रामदेवरा पहुंचते है और बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगते है। गंगाशहर से रामदेवरा की यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार अब परवान चढ़ने लगा है। महर्षि गौतम चौक के रामदेव मंदिर से 14 सितम्बर 2023 को प्रातः 4 बजे बाबा रामदेव भक्त मण्डल पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ के युवाओं ने शुक्रवार को दूज के दिन मन्दिर में धोक लगाकर पोस्टर का विमोचन किया संघ की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया। सभी युवाओं ने जोश व उत्साह के साथ हो जाओ तैयार जातरू हो जाओ तैयार का घोष करते हुए बाबा के जयकारे लगाये गाए। कोई नागरिक संघ में शामिल हो कर यात्रा पर जाना चाहे तो वह 82399 96469 पर संपर्क कर सकते है। कार्यकरणी के सदस्य श्रीमोहन ने बताया की पैदल यात्रा के साथ आगामी माह की 4 सितम्बर को बाबा का भव्य जागरण का आयोजन भी महर्षि गौतम चौक पर किया जाएगा जिसमें मुख्य कलाकार संजय पंचारिया, महावीर साँखला सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562