Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गोपाल बानिया अध्यक्ष एवं रघुवीर भाटी सचिव चुने गए

India-1stNews







बीकानेर। कल शाम को धोबी समाज धर्मशाला, रानी बाजार, बीकानेर में वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद सांखला की अध्यक्षता में  मारवाड़ बसीटा धोबी (रजक) समाज, बीकानेर की आयोजित आम सभा में श्री गोपाल बानिया को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष और रघुवीर भाटी को निर्विरोध सचिव चुना गया ।

समाज बंधुओं ने गोपाल बानिया और रघुबीर भाटी का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया । 
 नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने धोबी समाज के मंदिर में बाबा रामदेव जी के दर्शन किए और धोक लगाई, धोबी समाज के संत  गाडगे बाबा की प्रतिमा को नमन किया और मोहल्ले में जुलूस के साथ बड़े बुजुर्गों के पांव छू कर आशीर्वाद लिया।
 समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने पूरी टीम के साथ जुट कर निष्ठा से समाजसेवा क्षेत्र में समर्पण भावना से समाज के सहयोग द्वारा अपना  पूर्ण योगदान करने का विश्वाश जताया और समाज को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया ।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562