Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के चार जनों ने शिक्षक को हनीट्रैप की चपेट में लिया, शिक्षक ने नहर में कूदकर दी जान

India-1stNews





बीकानेर। शहर के हाईप्रोफाईल हनी ट्रेप गिरोह ने एक ओर बड़ा कांड कर दिया है। इस गिरोह की शातिर हसीनाओं और उनके साथी अपराधियों ने एक टीचर को अपना शिकार बनाकर उसे सुसाईड के लिये मजबूर कर दिया। मृतक टीचर का शव शुक्रवार सुबह छत्तरगढ़ इलाके में आरडी 582 की नहर में बरामद हुआ। मृतक टीचर की शिनाख्त नई मंडी घड़साना निवासी हीरालाल मेघवाल के रूप में हुई है,जिसके पास एक बैग में मिली डायरी में सुसाईड नोट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सुसाइड नोट में मृतक ने साफ तौर पर लिख है कि रिडमलसर बाईपास बीकानेर निवासी दो युवतियों और दो युवकों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अश्लील विडियों बना लिये और ब्लैकमेल कर दस लाख रूपये मांगे,सात लाख में सौदा तय होने पर किसी वजह से रूपये नहीं देने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी दी इससे आहत होकर पीडि़त ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के लडक़े अभिषेक मेघवाल की रिपोर्ट पर रिडमलसर बाईपास बीकानेर निवासी प्रिति और उसके पति संदीप उर्फ बलकरण समेत प्रिति की बहन और बहनों जालमसिंह के खिलाफ हीरालाल मेघवाल को ब्लैकमेल कर उसे खुदकुशी के लिये दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी में रहे कि इस मामले में नामजद प्रिति और उसके पति समेत बहन बहनोई का नाम पहले भी हनी ट्रेप के एक मामले में सामने आया था। पता चला है कि अनैतिक धंधे में लिप्त चारों आरोपी मालदार लोगों को हनी ट्रेप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562