Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्थाई वारंटी सहित तीन गिरफ्तार

India-1stNews







बीकानेर। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद चन्दन प्रकाश के सुपरविजन में थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी और स्थाई वारंटी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

चोरी के मामले में दो गिरफ्तार- 16 अगस्त को प्रार्थी कमला कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने बताया था कि 15 अगस्त की शाम को उसके रेस्टोरेंट से हर्ष नाम का व्यक्ति गैस सिलेंडर व सामान चोरी करके ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और हर्ष को गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया। जिसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। 

वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी नियाज मोहम्मद पुत्र हसन को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। वहीं सीकर के उद्योग नगर में हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी रविन्द्र पुत्र रामलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविन्द्र सीकर व चुरू के थानोंं में वांछित स्थाई वारंटी है। पुलिस ने तारानगर के रहने वाले रामसिंह पुत्र रामपत को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562