Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

प्लॉट को लेकर जान से मारने की नीयत से की मारपीट, तीन गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। हत्या के प्रयास के मामले में नाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्लॉट के विवाद को लेकर आरोपियों ने परिवादी पक्ष के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। जिसमें अब पुलिस ने मघादास, सुरेशदास व जुगलदास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को प्रकाश स्वामी पुत्र मघादास स्वामी निवासी जयमलसर ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि 1 जुलाई की शाम करीब सात बजे बिशनदास, राजुदास, मघादास, जुगल, सुरेश ने हमारे प्लॉट से तारबंदी व पट्टियां तोड़कर ले गये। उसके बाद खुद की तारबंदी व पट्टिया लगा दी। उसके बाद गांव के व्यक्ति बाड़े की पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान विशनदास, राजुदास, सुरेश दास, जुगलदास, मघादास उग्र हो गये थे। इनके हाथ में लोहे के सरिये व लाठी थे। इन्होंने एकटाय होकर नंददास, मघादास, बिशनदास, प्रकाश स्वामी के साथ मारपीट की। जिसमें बिशनदास के सीर में चोट आई तथा नंददास के हाथ व पांव पर लाठियों तथा सरियों से वार किया जिससे पांव टूट गए। हम सभी बचाव करने के लिए दौड़े तो रास्ता रोककर आरोपियों हमारे साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों के गहरी चोट होने के कारण हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए आरोपी सुरेशदास, मघादास व जुगलदास को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562