Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रक से कुचलने पर युवक की मौत, घटना हुई सीसीटीवी में कैद

India-1stNews




बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर एक युवक को ट्रक ने इतनी बेरहमी से कुचल दिया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर ने एक बार टक्कर लगने के बाद भी ट्रक को रोका नहीं बल्कि आगे बढ़ा दिया, जिससे सड़क पर गिरा युवक ट्रक के नीचे आने से कुचला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ये हादसा गुंसाईसर बड़ा गांव के पास हुआ। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।


इसी गांव का श्रीभगवान सारस्वा यहां पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, जहां से वो सड़क के दूसरी ओर गया। वहां से वापस पेट्रोल पंप की ओर आया। श्रीभगवान के सामने एक ट्रक आया लेकिन वो आगे निकल गया। दूसरा ट्रक आते ही वो फिर आगे बढ़ा। ट्रक की टक्कर से वो दूर जा गिरा। गिरे हुए श्रीभगवान के ऊपर से फिर ट्रक निकल गया। इस बार वो नहीं बचा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव यहां से आपणो गांव सेवा समिति के सदस्यों ने श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है, जहां कुछ देर में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

युवक ने सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे जाना और वहां से वापस लौटने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक को भी कब्जे में लिया जाएगा।






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562