Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर के आगे खड़ी दो बाइकों को पेट्रोल डालकर जलाया, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। बीते दिनों बाइक जलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 30 जुलाई को प्रार्थिया जुलेखा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि बीती रात को करीब साढ़े बारह बजे के आसपास आरोपियों ने उसके घर में घुसकर घर में खड़ी दो बाइक को पेट्रोल उड़ेलकर जला दिया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी खंगाले और जगमन कुएं के पास रहने वाले मो. राजा पुत्र बुन्दू खां, मोहल्ला भिश्तीयान के रहने वाले मो. दाऊद पुत्र मो. साबिर को गिरफ्तार किया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562