Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, एक दूजे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न ए आजादी

India-1stNews






बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने भाजपा संभाग कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ आजादी का महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है आज देश के हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और लोग देशभक्ति से जुड़कर उन वीर बलिदानीयों का स्मरण कर रहे हैं जिनकी त्याग, तपस्या और बलिदान से इस देश को आजादी मिली है. आज जो देशभक्ति का ज्वार है समृद्धशाली भारत के रूप में सामने आएगा। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सभी को बधाई देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी भारत माता की जय का नारा देकर यहां तक आई है भारतीय जनता पार्टी देश को मजबूत करने का काम करती है. देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है पिछले 8 वर्षों में दुनिया में जिस प्रकार से भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में देश सुरक्षित है और भारत भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर देहात प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, महेश मुंड ने भी अपने विचार रखे। आज के झंडारोहण कार्यक्रम में भाजपा नेता नारायण चोपड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, रमजान अब्बासी, इंद्रा व्यास, हनुमान सिंह चावड़ा, मधुरिमा सिंह, कोशल शर्मा, सुमन छाजेड़, भूपेंद्र शर्मा, मनीष सोनी, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवक, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, वेद व्यास, श्याम सुंदर चौधरी, सुधा आचार्य, देव किशन मारू, उस्मान गनी, ओम प्रकाश मीणा, पंकज अग्रवाल, विक्रम सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, संगीलाल गहलोत, पाबूदान सिंह राठौड़, भारती अरोड़ा, दिलीप पूरी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, विजय उपाध्याय, जतिन सहल, जितेंद्र रजवी, जमनलाल गजरा, मुकेश आचार्य, संगीता शेखावत, अनुराधा व्यास, राहुल पारीक, कमल गहलोत, शिखरचंद डागा, उपासना जैन, फारुख चौहान, बजरंग सोखल, राजकुमार पारीक, विमल पारीक के साथ भाजपा सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562