Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

देशभक्ति रंग में रंगे गंगाशहरवासी, युवाओं ने फहराया एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा, देखें वीडियो

India-1stNews











बीकानेर,14 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर द्वारा आज एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा फहराया गया। इसको लेकर बीते एक सप्ताह से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगे हुए थे। आज शाम को पांच बजे गंगाशहर के महावीर चौक से रोशनी घर तक हर और तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दिए। इस दौरान हजारों की संख्या में आमजन ने इस में भागीदारी निभाई। पूरे कार्यक्रम के दोरान देशभक्ति गीत बजते रहें।


युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष यह आयेाजन किया गया है। बीते वर्ष जस्सुसर गेट क्षेत्र में ऐसा ही आयोजन किया गया था। जिसके बाद इस वर्ष गंगाशहर में यह कार्यक्रम किया गया है। व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर की करीब 20 स्कूलों,5 स्वयसेंवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान हर व्यक्ति में तिरंगा थामने की हौड़ सी दिखाई दी।




कार्यक्रम में भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य,देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी,महामंडलेश्वर सरजुदास जी महाराज,पूर्व चेयरमैन महावीर रांका,बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह,ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर,भाजपा के नरेश नायक,श्यामसुंदर चौधरी,राजाराम सिंगड़,सुमन छाजेड़,चन्द्रकात गहलोत,डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया,पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी,स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष सोनी,युवा मोर्चा के मदन सोनी,सोहन सिंह, हेमंत कच्छावा, गोविंद सारस्वत, गिरिराज खत्री, देवकिशन कुमावत,गजेन्द्र सिंह भाटी,दुष्यंत तंवर,ऋषि पारीक,भव्य भाटी,विप्र सेना के तनुज सारस्वत,सामािजक कार्यकर्ता मुकेश सारस्वत, भवानी पाईवाल, देहात महामंत्री प्रदीप सारस्वत, शशिकांत गहलोत,करण सोनी,शेखर डागा,भाजपा के विजय उपाध्याय,पूर्व पार्षद श्यामसुंदर चांडक सहित अनेक लोग शामिल रहें।


वहीं मरूधरा ब्लड हेल्पलाइन, विप्र फाउंडेशन, मस्त मंडल, बीएसएफ बैंड,पीपी क्षत्रिय समाज,राम डिजिटल स्टूडियों, गौतम सेवा ट्रस्ट ने भी इस यात्रा में सहयोग किया।सबसे अहम भूमिका स्कूल संस्थान व कोचिंग के बच्चों की रही। गंगाशहर में भाजयुमो द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा एवम सामूहिक राष्ट्रगान में मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान मरुधरा परिवार के घनश्याम ओझा, विक्रम इछपुल्याणी, कानि. मुखराम जाखड़, मयूर भुन्ड, पूजा मोहता, देवेन्द्र सारस्वत, मनीष सारस्वत, रविशंकर ओझा, अर्पित तंवर, मुकुंद ओझा आदि उपस्थित रहें।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562