Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़, शोर किया तो बदमाश वहां से भागे

India-1stNews




बीकानेर में भारत माला प्रोजेक्ट पर मजदूरी का काम कर रही कुछ महिलाओं के साथ मंगलवार देर रात छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने शोर किया तो बदमाश वहां से भाग गए। शिकायत के लिए ये लोग पुलिस थाने पहुंचे तो सहायता के बजाय वापस निकाल दिया गया। बाद में नोखा पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी।



मिली जानकारी के अनुसार देर रात भारत माला प्रोजेक्ट के चलते वो देशनोक और रासीसर के बीच ढाबे, मेडिकल स्टोर व अन्य निर्माण कार्यों पर काम कर रहे हैं। रात को निर्माण स्थल के आसपास ही जब सो रहे थे तो ठेकेदार से जुड़े दो युवक आए और छेड़छाड़ करने लगे। महिला का पति उस समय घर में नहीं था, पास की दुकान से सामान लेने गया था। पति के वहां पहुंचने पर वो भाग गए। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर सभी मजदूर एकत्र होकर निकटवर्ती देशनोक थाने पहुंचे। जहां से उन्हें ये कहते हुए निकाल दिया गया कि उनके एरिया का मामला नहीं है। बाद में ये मजदूर एकत्र होकर करीब बारह बजे महिला थाने पहुंच गए। यहां भी उन्हें बाहर निकाल दिया गया। यहीं से मजदूरों ने मीडिया को फोन किए और फोटो खींचे तो पुलिसकर्मियों ने उनकी सुध ली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। नोखा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भारत माला प्रोजेक्ट पर ये मजदूर हिसार से आए हुए हैं। पिछले दो महीने से इसी साइट पर काम कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562