Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत

India-1stNews





बीकानेर-सूरतगढ़ नेशनल हाइवे संख्या 62 पर एक रोडवेज बस ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि मोटर साइकिल बस के नीचे आने से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़ भाग गया। इसकी सूचना मिलने के बाद राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक मजीद खां (31) पुत्र शोकी खान है। जो कि हिंदौर का रहने वाला था। वह कल देर शाम बाइक पर गांव लौट रहा था। इसी दौरान थर्मल टी पॉइंट के पास बीकानेर से सूरतगढ़ की ओर जा रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए मजीद खान की मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562