Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में सिलेंडर में धमाका, 3 घायल

India-1stNews





बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से धमाका हो गया। इससे परिवार के 3 लोग घायल हो गए हैं। तीनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा सकती है, जबकि मंजू नामक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना पुरानी लाइन क्षेत्र की है। जहां मंगलवार सुबह नाश्ता बनाने के लिए गैस चूल्हे पर जैसे ही मंजू ने लाइटर जलाया। वैसे ही तेज आग लग गई और धमाका हो गया। सिलेंडर लीक था, जिसका घर वालों को पता ही नहीं चला। हादसे में मूलचंद, उसका बेटा पुनीत (4) और पत्नी मंजू घायल हो गई।

मूलचंद और पुनीत की हालत खतरे से बाहर है लेकिन मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रोमा सेंटर की आईसीयू में रखा गया है।घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।


घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका की तेज आवाज से पड़ोसी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ने ही सबसे पहले घायलों को संभाला। पुलिस का मानना है कि सिलेंडर लीकेज होने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562