Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

इस दुकान में सिंगल यूज प्लास्टिक के 72 किलो उत्पाद जब्त

India-1stNews






जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की कार्यवाही

बीकानेर, 6 सितम्बर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बुधवार को नगर निगम और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दल ने पूगल फांटा स्थित श्री बाबा प्लास्टिक हाउस पर छापामारी करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के 72 किलो उत्पाद जब्त किए। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंगल, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता और ऋषि राज आचार्य मौजूद रहे। 

जिला कलेक्टर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन, विक्रय और भण्डारण करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सतत कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562