Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, विवाहिता से दिन दहाड़े चैन स्नैचिंग

India-1stNews




बीकानेर। शहर में चैन स्नैचरों का आंतक लगातार गहराता जा रहा है । इसके चलते शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में बाईक पर सवार दो बदमाश ऑटो में सवार एक विवाहिता के गले से सोने की चैन तोड़ ले गये। नया शहर इलाके बाबुलाल फाटक के नीचे हुई इस घटना की शिकार हुई विवाहिता ने अज्ञात चैन स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोठारी होस्पीटल के पीछे रहने वाली 28 वर्षीय श्रीमति शालिनी भूतड़ा पत्नि राजेन्द्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से ऑटो में सवार होकर जा रही थी,इस दौरान बाबूलाल पुलिया के नीचे बाईक पर सवार आये दो अज्ञात युवकों में से बाईक के पीछे बैठा युवक झपट्टा मार कर मेरे गले में पहनी सोने की चैन तोड़ ले गया। पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562