Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: गैस सिलेंडर उतारते समय बिजली के तारों की चपेट में आया युवक, मौत

India-1stNews





बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके के उदयरामसर में झूलते तारों से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक थाना इलाके के बरसिंहसर निवासी तीस वर्षीय नरसीराम पुत्र बुधराम बीपीसी गैस कंपनी में काम करता है। आज उदयरामसर में पिकअप में गैस सिलेंडर भर कर उदयरामसर गांव में सप्लाई करने गया था। इस दौरान सिलेंडर उतारने के लिए जैसे ही पिकअप पर चढ़ा तो उपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग नरसीराम को पीबीएम अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562