Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लाठी डंडों के साथ घात लगाए बैठे बदमाशों ने किया युवक पर जानलेवा हमला

India-1stNews






बीकानेर। पूनरासर गांव में बीती रात अपने चाचा के घर जा रहे युवकों पर बदमाशों ने बर्छी, कुल्हाड़ी व लाठी-डण्डों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में घायल अमराराम के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई है। दरअसल, पूनरासर गांव की वार्ड चार निवासी अमराराम अपनी पत्नी शारदा व छोटे भाई रमेश के साथ बीती रात अपने चाचा के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में इसी गांव के चन्दूराम, भागुराम, श्रवण, किशन, हरिराम, जगदीश पहले से ही बर्छी, कुल्हाड़ी, लाठी डंडों के साथ घात लगाए बैठें हुए थे। बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बीचबचाव करने आए छोटे भाई व पत्नी के साथ भी मारपीट की। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात को ही अमराराम व उसके भाई को पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। हाल फिलहाल इस संदर्भ में अभी तक थाने में कोई माला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562