Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नहर में डूबने से स्कूली बच्चे की मौत

India-1stNews






बीकानेर। स्कूली छात्र की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के बीछवाल हैड़ की है। इस सम्बंध में परिजनों ने कानूनी मांग की कार्रवाई को लेकर बीछवाल थानाधिकारी को परिवाद पेश किया है। शिवबाड़ी निवासी लालचंद ने परिवाद के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा मूलचंद आज सुबह करीब सवा सात बजे आईजीएनपी स्कूल बीकानेर में मैच खेलने के लिए गया। परिवादी ने पीटीआई मेडम पर आरोप लगाते हुए बताया कि सभी को समय पर पहुंचने केे लिए कहा गया था लेकिन मैडम खुद ही नहीं पहुंची।

प्रार्थी ने बताया कि इसी के चलते सभी बच्चे हुंसगसर हैड पर पहुंच गए। जहां पर उसके बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गयी। प्रार्थी ने मैडम व सम्बंधित स्कूल पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाधिकारी महेन्द्र दत्त ने बताया कि छात्र हुंसगसर हैड़ पर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562