Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नोखा रोड पर हुए हादसे में महिला की हुई मौत

India-1stNews





बीकानेर। सितंबर को नोखा रोड पर हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में टैक्सी को टक्कर मारने वाले जीप आरजे 07 सी 5846 के चालक के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला खाजूवाला 31 केवाईडी हाल प्रताप बस्ती निवासी मांतुराम ने दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अपनी टैक्सी को लेकर माताजी के दर्शन करके वापिस आ रहे थे। एक गाड़ी जीप नंबर आरजे 07 सी 5846 के चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाकर टैक्सी के टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई फोजीराम, माता गोगा देवी, पिता भगवानदास, उनकी पत्नी ज्योति व उनके पुत्र नितेश व दिनेश को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान माता गोगा देवी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562