Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

डिग्गी में डुबती बहन को बचाने के प्रयास में भाई भी डूबा,दोनों की मौत

India-1stNews





बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में कल देर शाम पानी की डिग्गी में डूबने से भाई बहन की मौत हो गई। घटना जामसर के खिचिया गांव की है। गांव की रोही में नारायण सिंह का खेत है। गुरुवार शाम को सुप्यार कंवर पुत्री नारायण सिंह खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई। उसके शोर मचाने की आवाज सुन कर उसका भाई इन्द्र सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ा। उसने बहन सुप्यार को पानी में डूबता देख रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाने में सफलता नहीं मिली इसके बाद वह खुद डिग्गी में कूद गया डिग्गी में पानी अधिक होने के चलते दोनों भाई-बहन डूब गए। खेत में बनी पानी की डिग्गी में में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घरवाले दोनों को देर रात को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562