Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हर दिन कोई ना कोई होता है शिकार, टकटकी लगाए बैठे है हर चौराहे पर

India-1stNews








बीकानेर। शहर के व्यस्ततम तोलियासर भैरुजी गली बाजार की पार्किंग में खड़े दुपहिया वाहनों पर चोरों की निगाहें टिकी हुई। यहां मौका मिलते ही चोर वाहन को पार कर रहे है। सात सितंबर को भैरुजी गली के तोलियासर मंदिर आगे खड़ी बाइक पार हो गई। इस संबंध में रानी बाजार निवासी राजाराम डूडी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसकी मोटरसाईकिल आरजे 07 एसपी 8869 स्पलेंडर प्रो. रंग काला, सात सितंबर को ग्यारह बजे भैरुजी गली के बाजार में स्थित तोलियासर मंदिर के सामने खड़ी की थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।



परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि यहां से हर दिन दुपहिया वाहन चोरी हो रहे है, जिससे यहां पहुंचने वाला हर ग्राहक इस डर में रहता है कि कहीं उसकी मोटरसाईकिल चोरी नहीं हो जाए। दरअसल, इस बाजार के दुकानदार अपनी-अपनी मोटरसाईकिलों को अपनी-अपनी दुकान के आगे खड़ा कर देते है, लेकिन ग्राहक को पार्किंग में खड़ा करना पड़ रहा है, जो सुरक्षित नहीं है। यह ठीक बात है कि इससे बाजार की गली में भीड़ कम होती है, लेकिन पार्किंग भी सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि किसी ग्राहक को इतना बड़ा नुकसान नहीं हो कि उसकी मोटरसाईकिल ही चोरी हो जाए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562