Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

तिरंगे में लिपटा शहीद ओमप्रकाश का पार्थिव देह पैतृक गांव पलाना पहुँचा

India-1stNews





बीकानेर। अंबाला कैंट हरियाणा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान ओमप्रकाश सारण का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा शनिवार को पैतृतक गांव पलाना पहुंचा। इस दौरान लोगों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और जब तक सूरज चांद रहेगा, ओमप्रकाश तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाए। इससे पूर्व शहीद ओमप्रकाश की पार्थिव देह को सवेरे बीकानेर में शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक पर लोगों के दर्शनों के लिए रखी गई। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पार्थिव देह फूल मालाओं से लदे वाहन से पलाना के लिए रवाना हुई। शहर से गांव के बीच जगह-जगह लोगों ने शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, दुष्यंत चोटाला समेत अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव देह पलाना गांव पहुंच गई है। जहां पूरे विधि विधान के साथ शहीद की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562