Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फायरिंग मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

India-1stNews





बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी मोनिका ने की। बता दे कि 18 अगस्त को परिवादी उमेश सियाग ने नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि करीब साढ़े चार बजे के आसपास वह अपने ऑफिस में था। इसी दौरान दो बाइक पर आरोपी आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पूर्व में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने मामले मे आज कार्रवाई करते हुए घटना के बाद से फरार चल रहे हाल जम्भेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट व लूट जैसे 5 प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562