Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई : नाकाबंदी में कार से जब्त किए साढ़े पांच लाख रुपए

India-1stNews





पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई : नाकाबंदी में कार से जब्त किए साढ़े पांच लाख रुपए


चुनावों के मद्देनजर पुलिस टीमें एक्टिव है और हर रोज बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज फिर महाजन पुलिस ने लाखों की नकदी को जब्त किया है। यह कार्रवाई महाजन थानाधिकारी गणेश कुमार के नेतृत्व में की गयी है। इस सम्बंध में थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर टीमें एक्टिव है। इसी के चलते नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रूकवाया और तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान गाड़ी में से करीब साढ़े पांच लाख रूपए मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर लगातार नाकाबंदी की जा रही है और टीमों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। आज एसपी तेजस्विनी गौतम ने भी नाकाबंदी में नाको को चैक किया और सख्ताई से कार्रवाई के निर्देश दिए है। बता दे कि अब तक महाजन पुलिस करीब 36 लाख रूपए अलग-अलग कार्रवाई में जब्त किए जा चुके है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562