Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: सीमेंट के बाड़े में चल रहा था अवैध रूप से सिलेंडर भरने का कारोबार, 134 सिलेंडर जब्त

India-1stNews




गंगाशहर: सीमेंट के बाड़े में चल रहा था अवैध रूप से सिलेंडर भरने का कारोबार, 134 सिलेंडर जब्त

बीकानेर में अवैध रूप से सिलेंडर बेचने का धंधा अब भी चल रहा है। यहां गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्थित सिने मैजिक सिनेमा के पास एक सीमेंट के बाड़े में 134 घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं। रसद विभाग के आला अधिकारियों ने छापा मारा तो इन सिलेंडर के साथ ही एक पिकअप वाहन और बेचने के लिए युवक भी मिला।

रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने दैनिक भास्कर को बताया कि गंगाशहर पुलिस ने सूचना दी थी कि अवैध रूप से सिलेंडर ने का कारोबार उनके क्षेत्र में चल रहा है। इस पर सुथार के साथ प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। इस दौरान श्रीकृष्ण बिल्डर्स पहुंचे। यहां एक बाड़े में 32 साल का युवक दिनेश कुम्हार मिला।



बाड़े में 14.2 किलो क्षमता के सिलेंडर मिले। इसमें एचपीसीएल, भारत गैस, बीपीईएल सिलेंडर मिले। इसके अलावा रिफलिंग मशीन भी मिली है। जिससे लगता है कि एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस डालने का काम भी यहां होता है। कुल घरेलू सिलेंडर की संख्या 122 है जबकि 12 कॉमर्शियल सिलेंडर भी मिले हैं। सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। अब दिनेश कुम्हार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एलपीजी अधिनियम के तहत ये कार्रवाई होगी। कुछ समय पहले भी नत्थूसर गेट एरिया में रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सिलेंडर जब्त किए थे। इसके बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562