Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: इस नामी गिरामी बिल्डिंग को किया सीज, अगस्त में चस्पा किया नोटिस आज नगर निगम ने की कार्रवाई

India-1stNews



बीकानेर: इस बिल्डिंग को किया सीज, अगस्त में चस्पा किया नोटिस आज नगर निगम ने की कार्रवाई

बीकानेर। कोयला गली में स्थित बिन्नाणी बिल्डिंग में बिना निगम की स्वीकृति के निर्माण कटाया जा रहा था, नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज पूरी बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की गई। निगम ने इस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया था जिसकी पालना नहीं होने पर आज निगम ने सीज की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त केशरलाल मीणा ने उक्त बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में निगम की बिना स्वीकृति के ही अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर शिव कुमार सोनी के नाम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसकी कोई पालना नहीं हुई। इसके बाद आज सुबह सात बजे से ही भवन को सीज कर दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि यदि इसमें जिनके पास न्यायालय के आदेश होंगे, तो वो अपना प्रतिष्ठान खोल सकेगा। आदेश में स्पष्ट है कि यदि सीज को खुद बुर्द किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। नगर निगम की ओर से जारी किया गए सीज के नोटिस के अनुसार आगामी आदेशों तक यह भवन सजी रहेगा। इससे पूर्व सुबह आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त (द्वितीय) सुभाष कुमार के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया था। इसमें राजस्व निरीक्षक आकांक्षा पंाडे, पूनमचंद नाई, सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र, कनिष्ठ सहायक गणेशाराम भुकर शामिल रहे। नगर निगम का दस्ता आज सुबह करीब सात बजे ही पलिस जाब्ते के साथ कोयला गली में पहुच गया। निगम की टीम पहुंचते ही पूरी बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562