Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: घर के आगे खड़ी गाड़ी चोरी

India-1stNews




गंगाशहर: घर के आगे खड़ी गाड़ी चोरी

बीकानेर। घर के आगे खड़ी पिकअप चोरी हो गई। सुबह जब मालिक उठा तो देखा कि बाहर खड़ी पिकअप गायब थी। सीधा पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। चोरी की यह वारदात गंगाशहर थाना क्षेत्र की है। पांचू थाना क्षेत्र के शोभाणा गांव निवासी श्यामसुंदर शर्मा वर्तमान में एसबीआई बैंक भीनासर के सामने सेठिया मौहल्ला में किराये के मकान में रहता है। परिवादी ने बताया कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी आरजे 07 जीए 7351 को 22 अक्टूबर की रात को अपने घर के आगे खड़ी की थी। 23 अक्टूबर की सुबह उठकर देखा तो पिकअप नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पिकअप को चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562