Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रेन में मृत मिला व्यक्ति, आप पहचानते हैं तो करें संपर्क, पीबीएम की मोर्चरी में रखा है शव

India-1stNews


ट्रेन में मृत मिला व्यक्ति, आप पहचानते हैं तो करें संपर्क, पीबीएम की मोर्चरी में रखा है शव





बीकानेर। आज करीब 2.30 बजे रेलवे स्टेशन बीकानेर के प्लेटफ़ार्म नंबर 06 पर खड़ी ट्रेन नंबर 04712 बांद्रा- बीकानेर में जनरल कोच नंबर 104668 में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया ।

सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुँचे । साथ में जेठाराम तंवर, देवेंद्र खिची,सद्दाम एम्बुलेंस लेकर जीआरपी थाना पुलिस की निगरानी में उठाकर पीबीएम अस्पताल लेकर गए जंहा डॉक्टरों द्वारा मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।
इसकी पहचान नहीं हो पाई है कृपया इसकी पहचान हेतु परिजनों तक सूचना भिजवाने में सहयोग रखे। शव को मोर्चरी में रखवाने में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद जुनैद, रमजान, जेठाराम तंवर, रवि गहलोत, देवेंद्र खिंची, आसूराम कच्छावा, अशोक कुमार कच्छावा व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सोएब, हाजी जाकिर तथा नासिर की भूमिका रही।

बता दे इसी तरह कल भी बीकानेर- जम्मू तवी ट्रेन के स्लीपर कोच 9 के टॉयलेट के पास अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला था। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562