Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

होटल लालजी और होटल बीकानेर से जब्त की करीब साढ़े आठ लाख रूपए की नगदी, देखे वीडियो

India-1stNews




होटल लालजी और होटल बीकानेर से जब्त की करीब साढ़े आठ लाख रूपए की नगदी, देखे वीडियो





बीकानेर। चुनावों के मद्देनजर पुलिस टीम लगातार सख्ताई के साथ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में कोटगेट पुलिस ने होटलों की चैकिंग की। इस दौरान पुलिस टीमों ने करीब 44 होटलों को चैक किया। पुलिस की सात टीमों ने रानी बाजार, जिन्ना रोड़, गोगागेट, स्टेशन रोड़ पर बीएसएफ की टीम के साथ यह कार्रवाई की। इस दौरान टीमों ने संदिग्ध बदमाशों, संदिग्ध कैश, ट्रांजेक्शन, नशीले पदार्थो के सम्बंध में चैकिंग की। चैंकिग के दौरान पुलिस टीम को होटल लालजी के रूम नम्बर 105 में नई दिल्ली के रहने वाले अन्नत जैन पुत्र नरेश जैन मिला। जिससे पुलिस ने 5 लाख 98 हजार रूपए नगद मिले। वहीं होटल बीकानेर में चैकिंग के दौरान आगरा के रहने वाले उज्जवल गोयल के पास से 242000 रूपए मिले। पुलिस ने दोनो से पुछताछ की और पैसे जब्त कर लिए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562