Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: गौतम सेवा ट्रस्ट की ओर से तैयार करवाए बैनर, रंगोली सजाकर दिया मतदान का अनूठा संदेश

India-1stNews






गौतम सेवा ट्रस्ट की ओर से तैयार करवाए बैनर, रंगोली सजाकर दिया मतदान का अनूठा संदेश

बीकानेर, 16 नवंबर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में गत विधानसभा चुनाव के न्यून मतदान वाले मतदान केंद्र क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को गंगाशहर के मुख्य चौक चौराहों तथा बाजारों में विभिन्न गतिविधियां हुई। त्योहार के मौके पर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग मतदान के प्रति जागरूक हों, इसके मद्देनजर जीएसटी टीम ने मुख्य बाजार में सब्जी, फल, परचून तथा महावीर चौक के दुकानदारों को जागरूक किया तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मतदान की तिथि और समय लिखे बैनर वितरित किए गए। यह बैनर गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा तैयार करवाए गए हैं। वही महिला मंडल द्वारा रांगोली सजाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के लिए जागरूक किया गया।




मतदाता जागरूकता बैनर्स का विमोचन मंगलवार को सीओ पुलिस मुकेश सोनी और गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार, गोरव एस आई ने किया। मतदान के प्रति जागरूक करने वाले यह बैनर गंगाशहर क्षेत्र मैन बजार की विभिन्न दुकानों पर लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मंगलवार को जी एस टी टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562