Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शहर में फिर फायरिंग, त्यौहार पर दहशत का माहौल

India-1stNews




बीकानेर: शहर में फिर फायरिंग, त्यौहार पर दहशत का माहौल

बीकानेर के जस्सूसर गेट पर फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। यहां जयपुर से मित्रों के साथ मिलने पहुंचे युवक पर फायर किया गया। जैसे-तैसे उसने अपनी जान बचा ली, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।नया शहर पुलिस थाने में खतुरिया कॉलोनी में रहने वाले तपेश सारण ने एफआईआर करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वो मूल रूप से खतुरिया कॉलोनी में रहता है लेकिन अर्से से जयपुर में काम करता है। जयपुर में होटल और क्लब संचालित करता है। बीकानेर का माधव पारीक पिछले दिनों जयपुर गया तो तपेश के संपर्क में आया। 

दोनों के विवाद हो गया। बुधवार को तपेश बीकानेर में अपने दोस्तों से मिलने जस्सूसर गेट पहुंचा। यहां एनएस कॉलेज के पास खड़े थे तभी माधव पारीक ने फायरिंग कर दी। दो फायर के बाद भी तपेश ने नीचे झुककर जान बचा ली। आरोप है कि जाते-जाते उसने धमकी दी कि आज बच गया।लेकिन जान से मारेगा। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। माधव पारीक का भी पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562