Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

India-1stNews





सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

बीकानेर। 27 नवंबर को हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए चरवाहे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र झझू - मोखा मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सूजासर निवासी राजू सिंह (22) पुत्र केशुसिंह को टक्कर मार दी थी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने राजू सिंह को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर शाम राजू सिंह की मौत हो गई। गजनेर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562