Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कल से शुरु होगा धोबी समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट

India-1stNews




बीकानेर: कल से शुरु होगा धोबी समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट

बीकानेर। बसीटा धोबी (रजक ) समाज सेवा संस्था बीकानेर, के तत्वाधान में कल से शुरू होगा क्रिकेट टूर्नामेंट। खेलकूद कार्यकारिणी के कार्यक्रम संचालक संजय खरखोदिया ने बताया की प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। कार्यकारिणी के खेलकूद मंत्री त्रिलोक राठौड़,बाबू लाल सांखला,संजय बिनावरा,रवि भाटी और हनुमान भाटी ने आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की। विजेता और उपविजेता टीम को दिए जाने वाले पुरस्कार, मैदान की सुविधा,मैच के दौरान खिलाड़ियों को नाश्ता और अन्य टूर्नामेंट संबंधी जानकारी धोबी समाज अध्यक्ष श्री गोपाल बाणिया और सचिव श्री रघुवीर भाटी ने आयोजन समिति से प्राप्त की और आयोजन समिति को यथासंभव सहयोग देने की बात कही। टूर्नामेंट का पहला मैच कल रेलवे कॉलोनी मैदान में खेला जाएगा।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562