Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जा रहे दिवाली की खरीदारी करने तो आज से इन मार्गो पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतया रहेगा बंद

India-1stNews



जा रहे दिवाली की खरीदारी करने तो आज से इन मार्गो पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतया रहेगा बंद

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में आज व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च निकालकर व्यवस्था देखी गयी। दीपावली के मद्देनजर 10 नवम्बर सुबह से 13 नवम्बर की सुबह तक शहर के मुख्य बाजार में बिना पास के वाहनों की एंट्री पूर्णतया बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार सादुल सिंह सर्किल से कोटगेट, कोटगेट से सट्टा बाजार, लालजी होटल से रेलवे स्टेशन, अग्रसेन सर्किल से बोथरा कॉम्पलेक्स, कोयला गली में यातायात व्यवस्था के लिए इंतजाम होंगे। इन मार्गो पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। वहीं बाजार में वाहनों की पार्किग के लिए रतन बिहारी पार्क, लक्ष्मीनाथ जी की घाटी, बड़ा बाजार, राजीव मार्ग, फोर्ट स्कूल मैदान, सादुल स्कूल, पाबू पाठशाला, त्यागी वाटिका में पार्किग रहेगी। वहीं सेना से जुड़े वाहनों के लिए सादुल ङ्क्षसह सर्किल के पास पार्किंग होगी। पुलिस ने अपील की है कि बाजार में वाहनों का कम से कम उपयोग करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562