Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

RLP उम्मीदवार अब्दुल मजीद खोखर ने लिया नामांकन वापस

India-1stNews





बीकानेर में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। आज आखिरी दिन बीकानेर पश्चिम से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मजीद खोखर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। आपको बता दे अब्दुल मजीद खोखर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। जानकारी के अनुसार आज नामांकन वापसी से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं मुख्यमंत्री से बातचीत होने के बाद खोखर ने कांग्रेस के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। 

साथ ही बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत के के समर्थन में स्वतंत्र प्रत्याशी हरिशंकर सोलंकी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसलिए आज से देखा जाए तो बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों ही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लिए बड़ी सुखद खबर आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562