Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर जिलेभर में पुलिस की दबिश, पुलिस की 190 टीमो की 550 पुलिस कर्मियों के साथ 460 जगह दबिश, 85 पकड़े, एक 30 हजार का ईनामी, रोहित के कई गुर्गे...

India-1stNews




बीकानेर जिलेभर में पुलिस की दबिश, पुलिस की 190 टीमो की 550 पुलिस कर्मियों के साथ 460 जगह दबिश, 85 पकड़े, एक 30 हजार का ईनामी, रोहित के कई गुर्गे...

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने सुबह सुबह आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बीकानेर पुलिस के 550 पुलिसकर्मियों ने 460 जगह दबिश दी है। दबिश में एक 30 हजार के ईनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुकेश देशनोक थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में वांटेड था।

एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा व अन्य हार्डकोर अपराधियों से जुड़े युवकों को घरों में दबिश दी गई है। पुलिस ने सुबह पांच बजे से ही एक्शन शुरू कर दिया। सुबह दस बजे तक 190 पुलिस टीमों ने मिलकर 85 व्यक्तियों डिटेन किया है। 19 स्थाई व नॉन बेलेबल वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सुबह पांच बजे एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं भी चार जगह रेड करने पहुंची। संपूर्ण जिले के सुपरवाईजरी अधिकारी भी दबिश में मौजूद रहे। कार्रवाई अभी भी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562