Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर के कमरे में 20 साल के युवक ने किया सुसाइड

India-1stNews




घर के कमरे में 20 साल के युवक ने किया सुसाइड

बीकानेर के शिवबाड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की उम्र महज बीस साल है। घटना की जानकारी मिलने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।


शिवबाड़ी में रहने वाले बीस साल के कांशीराम ने अपने कमरे में ही फंदा लगा लिया। वो रात को अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सुबह साढ़े आठ बजे तक वो नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। छोटी बहन ने आस पड़ौस के लोगों को बताया तो दरवाजा तोड़कर खोला गया। अंदर कांशीराम फंदे पर लटका हुआ था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव मोर्चरी में रखा गया। उस समय घर में छोटी बहन ही थी। जिसने पुलिस को बताया कि सुसाइड का कोई बड़ा कारण पता नहीं है। मृतक कांशीराम की इच्छा के मुताबिक ही उसके परिजनों ने नेत्रदान करवाया।

छोटे भाई-बहन अब दादी के पास

कांशीराम के पिता की चार साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां भी साथ नहीं रहती। ऐसे में एक छोटा भाई और बहन ही घर में रह गए। ये दोनों अब दादी के पास ही हैं। कांशीराम ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562