Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला के सुसाइड मामले में आया नया मोड़, पति ने ब्लैकमेल के लगाए आरोप

India-1stNews




महिला के सुसाइड मामले में आया नया मोड़, पति ने ब्लैकमेल के लगाए आरोप

बीकानेर। महिला के सुसाइड मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस सम्बंध में मृतका के पति ने एक व्यक्ति पर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाते हुए शेरुणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 सितंबर 2023 की है। पुलिस के अनुसार मृतका के पति ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि बाना निवासी भागीनाराम पुत्र रामेश्वरलाल मेघवाल ने उसकी पत्नी के साथ गलत संबंध बनाकर उसके फोटो व वीडियो बना लिये थे। फोटो व वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा और लाखों रुपए भी हड़प लिये। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया। जिस पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित भानीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562