Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक की मौत, पत्नी पर ही जहर देने का आरोप

India-1stNews






बीकानेर: युवक की मौत, पत्नी पर ही जहर देने का आरोप

नाल में खेत काश्त करने वाले एक युवक की जहरीला स्प्रे पीने से मौत हो गई। मृतक की मां ने उसकी पत्नी और दो सालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

पंजाब में अबोहर निवासी राजेन्द्र बावरी नाल में पवन का खेत काश्त करता था। पिछले दिनों 18 दिसंबर को जहरीला स्प्रे पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने राजेन्द्र की प|ी और दो सालों पर जबरन जहरीला स्प्रे पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पंजाब के फाजिल्का जिले में अबोहर निवासी न​िथया बावरी की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पुत्र राजेन्द्र की शादी ढाई साल पहले खारा निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद घरेलू क्लेश के कारण राजेन्द्र अपनी प|ी के साथ बीकानेर आ गया और नाल में पवन का खेत काश्त करने लगा। इस दौरान राकेश व उसके दो भाई महेन्द्र व मुकेश मिलकर राजेन्द्र से रुपए हथियाने के लिए मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी राजेन्द्र ने 15 दिसंबर को फोन पर दी थी। मां ने विवाद खत्म करने के लिए राजेन्द्र को दो लाख रुपए भी भेजे थे। उसके बाद 18 दिसंबर को आरोपियों ने राजेन्द्र को जहरीला स्प्रे पिला दिया जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान राजेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है जिसकी जांच एसएचओ नरेश गेरा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562