Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध देशी कट्टा सात कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार

India-1stNews




अवैध देशी कट्टा सात कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार


बीकानेर। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। कोलायत थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कोलायत के मढ गांव में एक शख्त मंदिर के पास खड़ा था, पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह और पुलिस स्टाफ ने उसे रोककर भागने का कारण पुछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुखराज पुत्र प्रभूराम जाति मेघवाल(25 साल) बताया, जो मढ़ गांव की ही निवासी था।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो आरोपी की पेन्ट में बेल्ट के नीचे दबाया हुआ बारह बोर का देशी कट्टा और जेब से सात जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पुखराज के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह टीम रही सक्रिय…
पुलिस टीम में थानाधिकारी बलवंत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, हैडकानि.लखपत सिंह, सुगनाराम, रामस्वरूप, सोमवराज, बस्तीराम सहित शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562