Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:कुल्हाड़ी से भाई पर किया वार, भाई गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर:कुल्हाड़ी से भाई पर किया वार, भाई गिरफ्तार

देशनोक पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक माह में चूरु, बीदासर, छापर, श्रीडूंगरगढ, नोखा आदि क्षेत्रों में रहकर फरारी काटी थी। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2023 को परिवादी सुरधना निवासी लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता करणी सिंह खेत में काम कर रहे थे।

इस दौरान खेत में अचानक गाय घुस गई। पिता जैसे गाय को खेत से निकालने के लिए गए तो उसके चाचा जगूसिह ने पिता के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया। परिवादी की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच ASI ईश्वरसिंह को सौंपी। जिस पर पुलिस ने आरोपी जगू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलाहल आरोपी से पूछताछ में जुटी है। कार्रवाई में एएसआई ईश्वर सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, कैलाश, तेजाराम शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562