Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में चोरों का आतंक जारी, ले गए जेवरात, नगदी

India-1stNews




गंगाशहर में चोरों का आतंक जारी, ले गए जेवरात, नगदी

बीकानेर शहर में चोरों का आतंक जारी है। इन चोरों के निशाने पर वो मकान है जो बंद है। रात के समय में ये चोर आते है और ताला तोड़कर अंदर घुसते है। फिर जो सामान हाथ लगता है उसे चोरी कर ले जाते है। चोरी की ताजी घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र से सामने आई है। चोरी की यह घटना 24 नवंबर की रात आठ बजे से 25 नवंबर रात आठ बजे के बीच हुई। इस संबंध में जसरासर हाल बद्री भैरु मंदिर के पास चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर में किराये के मकान में रहने वाले अनोप सोनी ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। वापिस आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी में रखी सोने की चेन, मंगल सूत्र, कान की बाली, नाक का कोका, एक पायजेब, पुरानी चांदी की सागलीया तथा एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल फोन व सात-आठ हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562