Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रक ने दो भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर। कोलायत में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक कोलायत के पास ही चानी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

कोलायत में बेलदारों की ढाणी के पास से पदम सिंह और मालम सिंह रेवड़ लेकर चानी से बीठनोक की ओर जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें मालम सिंह को गंभीर चोट आई। उसे तुरंत कोलायत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पदम सिंह और मालम सिंह दोनों भाई है और शाम के समय हर रोज रेवड चराने के लिए जाते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच और रास्ता साफ कराया। जिस ट्रक का जिक्र किया गया, वो ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। श्रीकोलायत में नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562